PUNJAB में ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ की शुरूआत,CM मान ने संगरूर से ट्रांसफर किए ₹1100 करोड़, 3 महीने के एक साथ आए पैसे

संगरूर 1 जुलाई पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने विधानसभा चुनाव में किए अपने सबसे बड़े वादों में से एक को वादे को…

'मावां-धीयां सत्कार योजना'

संगरूर 1 जुलाई

पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने विधानसभा चुनाव में किए अपने सबसे बड़े वादों में से एक को वादे को आज पूरा कर दिखाया । मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज (1 जुलाई) अपने गृह जिले संगरूर के धूरी से ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ का औपचारिक शुभारंभ किया। इस योजना के तहत सरकार ने पहले ही दिन राज्य की महिलाओं के बैंक खातों में ₹1100 करोड़ की भारी-भरकम राशि सीधे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से ट्रांसफर की है।खास बात यह रही कि सरकार ने महिलाओं को पहली बार में ही 3 महीने (जुलाई, अगस्त और सितंबर) की एकमुश्त राशि जारी की है, जिससे महिलाओं के चेहरों पर खुशी देखी गई।

किसको कितने पैसे मिले?
योजना के तहत अलग-अलग वर्गों के लिए सहायता राशि तय की गई है।जनरल (सामान्य) वर्ग में महिलाओं को ₹1,000 प्रति महीना दिया जा रहा है। इस हिसाब से आज उनके खातों में ₹3,000 की राशि आई है।अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की महिलाओं को ₹1,500 प्रति महीना दिया जा रहा है। आज उनके खातों में ₹4,500 की राशि ट्रांसफर की गई है।धूरी में आयोजित मुख्य जनसभा के दौरान ही कई महिलाओं के मोबाइल पर राशि जमा होने के मैसेज आने शुरू हो गए, जिसे खुद मुख्यमंत्री ने मंच से सांझा किया।

40 लाख से अधिक पंजीकरण
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि अब तक इस योजना के लिए करीब 40 से 50 लाख महिलाओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। सरकार का लक्ष्य राज्य की करीब 97% पात्र महिलाओं को इस दायरे में लाना है। मुख्यमंत्री ने यह भी साफ किया कि जो महिलाएं अभी रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाई हैं, वे बाद में भी पंजीकरण करा सकती हैं और उन्हें इस योजना का पूरा लाभ दिया जाएगा।
सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए ₹9,300 करोड़ का प्रावधान रखा था।

अन्य ख़बरें जानें-

ਏਸ਼ੀਅਨ, ਵਰਲਡ ਅਤੇ ਓਲੰਪਿਕ ਚੈਂਪੀਅਨਾਂ ਲਈ ਨਰਸਰੀ ਬਣ ਕੇ ਉੱਭਰੇਗਾ ਸੰਗਰੂਰ: ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *