LUDHIANA में ‘मावा दिया सत्कार’ योजना को मिला शानदार रिस्पॉन्स, आंगनवाड़ी कर्मचारियों के रवैये पर विधायक सख्त

लुधियाना 3 जुलाई पंजाब सरकार द्वारा शूरू की गई  ‘मावा दिया सत्कार’ योजना का लाभ अब ज़मीनी स्तर पर महिलाओं तक पहुंचना शुरू हो गया…

'मावा दिया सत्कार'
लुधियाना 3 जुलाई

पंजाब सरकार द्वारा शूरू की गई  ‘मावा दिया सत्कार’ योजना का लाभ अब ज़मीनी स्तर पर महिलाओं तक पहुंचना शुरू हो गया है। लुधियाना में बड़ी संख्या में महिलाओं ने योजना के लिए आवेदन किए और सरकार की इस पहल पर खुशी जताई। इस दौरान हल्का गिल से विधायक जीवन सिंह संगोवाल भी मौके पर पहुंचे और मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद किया। वहीं उन्होंने योजना से जुड़े फॉर्म भरवाने में तैनात कुछ आंगनवाड़ी कर्मचारियों के लोगों के प्रति व्यवहार को लेकर भी नाराज़गी जताई और कहा कि जिन कर्मचारियों का रवैया ठीक नहीं है, उन्हें बदला जाना चाहिए।

‘मावा दिया सत्कार’ योजना के तहत महिलाओं को सरकार की ओर से दी जा रही सुविधा का लाभ मिलने लगा है। योजना का लाभ मिलने से महिलाओं में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने पंजाब सरकार का आभार जताया।मौके पर पहुंचे विधायक जीवन सिंह संगोवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार लगातार अपनी गारंटियों को पूरा कर रही है और यह योजना महिलाओं के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी।

हालांकि विधायक ने यह भी कहा कि कुछ स्थानों पर फॉर्म भरवाने की ड्यूटी कर रही आंगनवाड़ी कर्मचारियों का लोगों के प्रति व्यवहार संतोषजनक नहीं है। उन्होंने अधिकारियों से ऐसे कर्मचारियों को बदलने और लोगों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने की अपील की, ताकि किसी भी महिला को योजना का लाभ लेने में परेशानी न हो।वहीं महिलाओं ने कहा कि सरकार की इस योजना से उन्हें सीधा लाभ मिलेगा और उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह जनहित की योजनाएं जारी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *