कांगो , 11 सितंबर
अफ्रीकी देश कांगो में वीरवार को दो स्कूलों में भीषण आग लग गई। जिसमें 26 छात्रों की मौत हो गई , जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। मरने वाले छात्रों में 19 लड़कियां और 7 लड़कें शामिल हैं। स्थानीय प्रशासन ने कहा कि मरने वाले छात्रों की संख्या और बढ़ सकती है।
घर से शुरू हुई आग स्कूलों तक पहुंची
स्थानीय प्रशासन ने बताया कि आग सबसे पहले एक घर में लगी और देखते ही देखते आग पास के स्कूलों तक पहुंच गई।एक स्कूल सेकेंडरी और दूसरा स्कूल प्राइमरी स्कूल बताया जा रहा है।इलाके में ज्यादातर घर लकड़ी से बने हुए हैं ,जिसके चलते आग तेजी से फैल गई।
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि कुछ छात्रों की मौत दम घुटने से हुई। आग लगने की सूचना मिलते ही स्कूलों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।स्कूल के बाहर का रास्ता भी काफी संकरा था।आग लगने के बाद कई छात्र खिड़कियों से बाहर निकलने की कोशिश करने लगे, जबकि अन्य दरवाजे की ओर भागे। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई और कई छात्र गिर गए। घायल छात्रों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया,जहां उनका इलाज जारी है।फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अन्य खबरें जानें –



