Karnal में बैंक हड़ताल के चलते कामकाज ठप, ग्राहकों को हुई परेशानी, 5 डे वर्किंग की मांग

करनाल, 11 सितंबर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर आज करनाल में हड़ताल जारी है। लोग बैंको के चक्कर काच रहे हैं। जिसके…

करनाल

करनाल, 11 सितंबर

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर आज करनाल में हड़ताल जारी है। लोग बैंको के चक्कर काच रहे हैं। जिसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना  पड़ रहा है । हड़ताल के चलते कामकाज प्रभावित है।हड़ताली कर्मियो का कहना है कि पांच डे वर्किंग,पेंशन भोगियो के लिए एक समान भत्ते, ओर OPS को ओल्ड पेंशन में शामिल करने की मांग को लेकर बैंकों की हड़ताल है । भारत सरकार और LIC ऑफ़ इंडिया द्वारा IDBI बैंक को विदेशी हाथों में सौंपने/बेचने की प्रक्रिया को रोका जाए। PLI पर उद्योग-स्तर के समझौतों की मर्यादा बनाए रखी जाए। सभी के लिए सालाना वेतन के आधार पर आनुपातिक रूप से PLI लागू किया जाए। IBA को AIBOA के साथ 08.03.2024 को हुए MOU के तहत किए गए लिखित वादे का सम्मान करना चाहिए।

हड़ताल कर रहे कर्मियों का कहना है कि लंबे समय से इन मांगों को लेकर सरकार के सामने अपनी बात रखी जा रही है। कई दौर की बातचीत हुई ,लेकिन समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आज इस संकेतिक हड़ताल से जिले में कामकाज प्रभावित होगा । उन्होंने कहा कि यदि मांगे नहीं मानी गई तो 28, 29, 30 सितंबर को पुनः हड़ताल होगी ।जबकि, 26 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।

वहीं, हड़ताल के चलते बैंक में आने वाले ग्राहकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बहुत से ऐसे ग्राहक बैंक में पहुंचे , जिन्हें हड़ताल को लेकर कोई जानकारी या सूचना नहीं थी। जिसके कारण उनके अति आवश्यक कार्य काफी प्रभावित हुए ।

अन्य खबरें जानें –

Massive fire in African nation कांगो, 2 स्कूलों में आग लगने से 26 छात्रों की मौत, दर्जनों घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *