पंचकूला के अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, केमिकल धमाकों से मची अफरा-तफरी

पंचकूला ,2 सितंबर पंचकूला के बरवाला स्थित अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना…

पंचकूला

पंचकूला ,2 सितंबर

पंचकूला के बरवाला स्थित अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, इंडिया सर्किट प्राइवेट लिमिटेड के प्लॉट नंबर 1 और 2 में आग लगी, जहां केमिकल से जुड़े पदार्थ मौजूद होने के कारण स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी रही। आग के दौरान केमिकल धमाके की भी सूचना सामने आई, जिसके बाद आसपास के इलाके में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां लगातार आग बुझाने में जुटी रहीं। आसपास के क्षेत्रों से भी फायर ब्रिगेड की मदद ली गई, ताकि आग को जल्द से जल्द नियंत्रित किया जा सके।मौके पर पहुंचीं SDM मन्नत राणा ने बताया कि आग पर करीब 90 प्रतिशत तक काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि आग अब अंतिम चरण में है और जल्द ही इसे पूरी तरह बुझा लिया जाएगा।

SDM के अनुसार, हादसे में फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही फैक्ट्री के अंदर हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा।प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें लगातार मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल सबसे बड़ी प्राथमिकता आग को पूरी तरह बुझाना और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित रखना है।

अन्य खबरें जानें –

सोनीपत में किसान महापंचायत , राकेश टिकैत बोले – गन्ने का भाव 600 रुपये करो, शुगर मिलों की बढ़ाओ क्षमता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *