कलायत में स्कूल के बाहर कचरे का ढ़ेर, बदबू और संक्रमण के साए में पढ़ने को मजबूर बच्चे

कलायत , 2 सितंबर कलायत कस्बे में प्रशासनिक उदासीनता का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ एक स्कूल के ठीक बाहर कचरे का भारी…

कलायत

कलायत , 2 सितंबर

कलायत कस्बे में प्रशासनिक उदासीनता का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ एक स्कूल के ठीक बाहर कचरे का भारी ढेर लगा हुआ है। इस स्थिति के कारण स्कूल आने-जाने वाले छोटे बच्चों, उनके अभिभावकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

हालांकि कुछ समय पहले नगर पालिका और पुलिस प्रशासन ने यहाँ से कचरा उठवाया था, लेकिन लापरवाही के चलते हालात फिर से जस के तस हो गए हैं और मुख्य मार्ग पर कचरे का अंबार लग गया है। गंदगी के इस साम्राज्य से उठने वाली भीषण बदबू और मच्छरों के प्रकोप के कारण क्षेत्र में संक्रामक बीमारियां फैलने का गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने रोष व्यक्त करते हुए प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का केवल खानापूर्ति करके नहीं, बल्कि स्थायी समाधान किया जाए ताकि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से हो रहे खिलवाड़ को रोका जा सके।

अन्य खबरें जानें –

सोनीपत में किसान महापंचायत , राकेश टिकैत बोले – गन्ने का भाव 600 रुपये करो, शुगर मिलों की बढ़ाओ क्षमता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *