ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- करनाल में बीते दिन बस के नीचे आने से छात्र की हुई मौत पर अब माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है | छात्र की मौत से गुस्साए छात्र जब आज सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने लगे तो फिर ये प्रदर्शन देखते ही देखते उग्र हो गया | करनाल के आईटीआई चौक पर हजारों की संख्या में सड़क पर उतरे छात्रों की पुलिस के साथ झड़प हो गई |
आक्रोशित छात्रों ने पुलिस पर पथराव कर दिया और फिर हालात बिगड़ते देख पुलिस ने आईटीआई चौक पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे, हवा में फायरिंग की | उग्र हुए छात्रों ने एक बस के शीशे भी तोड़ डाले | पुलिस और छात्रों के बीच हुई झड़प में कई पुलिसकर्मी और छात्र घायल हुए हैं | इस बीच पुलिस ने कई छात्रों को अपनी हिरासत में भी ले लिया है |
Watch Video
https://youtu.be/B-t7jXuXHT0
