मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, दुष्यंत चौटाला ने उपमुख्यमंत्री पद की ली शपथ

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज यानि दिवाली के मौके पर मनोहर लाल खट्टर ने इतिहास रच दिया है | मनोहर लाल लगातार दूसरी बार हरियाणा के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज यानि दिवाली के मौके पर मनोहर लाल खट्टर ने इतिहास रच दिया है | मनोहर लाल
लगातार दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बन गए है | मनोहर लाल खट्टर ने आज (27 अक्टूबर, 2019) को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। तो वहीं जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने पहली बार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है | इसके अलावा बाकि मंत्रियों की शपथ दिवाली के बाद ली जाएगी | मनोहर लाल खट्टर और दुष्यंत चौटाला को हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने शपथ दिलाई। नई सरकार में भाजपा को JJP और 7 निर्दलीय विधायकों ने समर्थन दिया है |

khattar

बता दे की इस शपथ ग्रहण समारोह में दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला भी इस मौके पर मौजूद रहे | अजय चौटाला आज सुबह तिहाड़ से फरलो पर बाहर आए है | तो वहीं शपथ ग्रहण समारोह में अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर बादल भी मौजूद रहे |

dushyant chautala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *