मनदीप शेरगिल बनीं ‘ग्लोबल मिस इंडिया एशिया’, परिवार का नाम किया रौशन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कुरुक्षेत्र के गांव नीमवाला प्लॉट के किसान परिवार की बेटी मनदीप शेरगिल दिल्ली में हुए ग्लोबल मिस इंडिया एशिया 2018 का खिताब…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कुरुक्षेत्र के गांव नीमवाला प्लॉट के किसान परिवार की बेटी मनदीप शेरगिल दिल्ली में हुए ग्लोबल मिस इंडिया एशिया 2018 का खिताब जीतकर मंगलवार को गांव लौटी | मनदीप ने बताया कि 24 नवंबर को हुए फाइनल में 52 युवतियों ने हिस्सा लिया था | जिसमें आखिरी राउंड तक सिर्फ 20 प्रतिभागी ही रह गईं | इसके बाद मुकाबला और भी ज्यादा कड़ा हो गया था | लेकिन फाइनल राउंड में जब उसे स्टेज पर बुलाया गया, तो विश्वास नहीं हुआ कि उसने मिस इंडिया का खिताब जीत लिया है |

वहीं, मनदीप ने अपनी जीत का श्रेय अपने माता-पिता और दादा को दिया | दूसरी ओर मनदीप के परिजन भी बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं | मनदीप के परिजनों का कहना है कि उन्हें अपनी बेटी पर नाज़ है | जिसने उनका, हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया है |

Watch Video

https://youtu.be/zvuM5CqYFu0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *