ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर में फतेहपुर पुल के पास एक व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला, जिसके बाद आसपास के लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी बाबू नाम के शख्स के तौर पर हुई है। वो चार दिन पहले ही प्लाईवुड की फैक्ट्री में मजदूरी करने के लिए आया था।
वहीं, मामले की जांच करने के बाद पुलिस अधिकारी बलविंदर सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी पश्चिम बंगाल में घर छोड़कर चली गई थी, जिस कारण वह मानसिक तनाव में चल रहा था। पुलिस का कहना है कि तनाव में चलते ही बाबू ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड किया है।



