निर्माणाधीन ड्रेन में गिरे बच्चे, कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाले गए

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उधर पलवल में प्रशासन की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है | जहां जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से बनाई जा रही निर्माणाधिन…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उधर पलवल में प्रशासन की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है | जहां जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से बनाई जा रही निर्माणाधिन ड्रेन में अचानक से खेलते हुए दो बच्चे गिर पड़े | जिसके बाद हो हल्ला मच गया | दरअसल करोड़ों रुपए की लागत से यहां श्याम कालोनी में जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से ड्रेने का निर्माण करवाया जा रहा है | निर्माण कार्य के दौरान किसी भी तरह की चौकसी न बरतने के कारण, यहां पर खेलते हुए दो बच्चे पहुंच गए और फिर वो ड्रेन में जा गिरे |

जिन्हें इलाके के लोगों और मजदूरों ने मिलकर करीब आधे घंटे में बाहर निकाला | लिहाजा जनस्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही से गुस्साए लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, लोगों का आरोप है कि पिछले करीब 2 महीने से यहां पर ड्रेन के लिए खुदाई की गई है, और निर्माण कार्य अधर में लटकाकर ठेकेदार फरार है, ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करवाने और लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है |

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *