पुलिस का खौफनाक चेहरा, युवक की बेरहमी से पिटाई

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: श्री मुक्तसर साहिब पुलिस की बेरहमी का मामला सामने आया है | पत्नी की शिकायत पर कराईवाला गांव के एक युवक को…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: श्री मुक्तसर साहिब पुलिस की बेरहमी का मामला सामने आया है | पत्नी की शिकायत पर कराईवाला गांव के एक युवक को गिद्दड़बाहा पुलिस ने बेरहमी से पीटा |  युवक बीते चार दिन से अस्पताल में दाखिल है | लेकिन अस्पताल की ओर से एमएलआर पुलिस को भेजे जाने के बावजूद कोई पुलिस कर्मचारी उसके बयान लेने नहीं पहुंचा | पीड़ित राजिंदर सिंह ने बताया कि उसकी शादी 2014 में कोटकपूरा निवासी कुलविंदर कौर के साथ हुई थी |

 कुछ समय पहले उसकी अपनी पत्नी के साथ अनबन हो गई थी | बाद में समझौता भी हो गया था | लेकिन बीते दिनों उसकी पत्नी फिर से लड़ाई करने लगी | कुलविंदर कौर ने उसकी शिकायत पुलिस को भी दी | जिस पर पुलिस ने उसे घर से उठा लिया और थाने में लाकर बेरहमी से पीटा | हालत अधिक खराब होने पर उन्होंने पिता को बुलाकर उसके हस्ताक्षर करवाए और पिता के साथ भेज दिया |

 दूसरे दिन हालत अधिक खराब हो गई तो वह अस्पताल में भर्ती हो गया | वहीं आरोपी एएसआई गुरदीप सिंह ने अपने पर लगे आरोपों को सिरे से निक़ारते हुए कहा कि ना तो वो राजिंदर को लेकर आया है और ना ही उसे पीटा है | उसे इस संबंध में कुछ भी पता नहीं है और डीएसपी गुरतेज सिंह का कहना था कि उन्हें इसकी जानकारी ही नहीं है | मामले की जांच करवाई जाएगी और यदि कोई आरोपी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी |

Watch Video

https://youtu.be/CsGRP8cY6ic

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *