बीजेपी ने सिद्धू पर साधा निशाना कहा, पाकिस्तान का धन्यवाद कर की भारत की बेइज्जती !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: श्री करतारपुर साहिब का कॉरिडोर खुलने पर स्थानिक मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान का धन्यवाद किया। जिस पर बीजेपी ने निशाना…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: श्री करतारपुर साहिब का कॉरिडोर खुलने पर स्थानिक मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान का धन्यवाद किया। जिस पर बीजेपी ने निशाना साधा है। सूत्रों से पता चला है कि भारतीय जनता पार्टी ने नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए कहा कि सिद्धू ने पाकिस्तान का धन्यवाद कर भारत की बेइज्जती की है। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि पाकिस्तान के आर्मी चीफ बाजवा भारत के खिलाफ खुन का बदला खुन का नारा लगा कर करते है वहीं दूसरी तरफ कांग्रेसी नेता सिद्धू उनका धन्यवाद कर रहे है।

navjot singh sidhu

सूत्रों से ये भी पता चला है कि बीजेपी नेता सईद शाहनवाज़ हुसैन ने ये भी कहा कि सिद्धू और कांग्रेस पार्टी इस पर अपना स्पष्टीकरण दे नहीं तो इस मामले में राहूल गांधी की भी रजामंदी समझी जाएगी। कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए ये भी कहा कि कांगेस पार्टी के नेताओं की आदत पड़ चुकी है वो भारत के पीएम की बेइज्जती करती है और पाकिस्तान के नेताओं की तारीफ करती है।

navjot singh sidhu

गौरतलब है कि नवजोत सिंह सिद्धू इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में गए वहां पर उन्होने पाकिस्तानी आर्मी चीफ को गले लगाया था साथ ही उन्होने भारत वापिस आकर ये बात कही थी कि पाकिस्तानी चीफ ने उनसे करतारपुर साहिब के कॉरिडोर के बारें में विचार करने का आश्वासन दिया है। इसके बाद पाकिस्तान करतारपुर साहिब का कॉरिडोर खोलने के लिए तैयार हो गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *