CAA के खिलाफ ममता-ओवैसी की घेराबंदी, मुस्लिम संगठनों ने किया एक दिन का रोजा रखने का ऐलान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA का देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध जारी है, कांग्रेस सहित तमाम बड़ी पार्टीयां बीजेपी और…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA का देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध जारी है, कांग्रेस सहित तमाम बड़ी पार्टीयां बीजेपी और मोदी सरकार पर हमला बोल रही हैं। वहीं आज से  बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA के खिलाफ लगातार धरना देना शुरू करेगी।

ओवैसी का आज हैदराबाद में शक्ति प्रदर्शन 

तो दूसरी तरफ  हैदराबाद में असदुद्दीन ओवैसी की ओर से बड़ा मार्च निकाला जाएगा, साथ ही हैदराबाद में इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन यानी AIMIM  नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ बड़ी जनसभा करने जा रही है। इन प्रदर्शनों के अलावा भी देश के कई हिस्सों में CAA और NRC के विरोध, और समर्थन में प्रदर्शन किया जाएगा। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी आज हैदराबाद में अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे।

मुस्लिम रखेंगे एक दिन का रोज़ा

बतादें आज जुमे की नमाज़ का दिन है,ऐसे में मुस्लिम संगठनों की ओर से आज एक दिन का रोज़ा रखने का ऐलान किया गया है, ये रोजा  केंद्र सरकार के खिलाफ होगा और नागरिकता संशोधन एक्ट के विरोध में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *