ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 2020 का पहला ग्रहण आज लग रहा है। लेकिन ये ग्रहण पूर्ण ग्रहण न होकर एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण बताय जा रहा है, जो पूर्ण चंद्र ग्रहण से काफी धुंधला दिखता है, आज लगने वाले इस चंद्र ग्रहण की अवधि 4 घंटे 01 मिनट की बताई जा रही है, आपको ये भी बतादें कि इस साल कुल मिलाकर 3 और चंद्र ग्रहण पड़ेगें जो, पहला, 5 जून, दूसरा 5 जुलाई और तीसरा 30 नवंबर को पड़ेगा।
जाने चंद्र ग्रहण लगने का समय?
आज लगने वाला चंद्र ग्रहण रात को 10 बजकर 37 मिनट पर शुरू होगा और 11 जनवरी को रात पौने तीन बजे तक चलेगा। इस ग्रहण को भारत के अलावा यूरोप, एशिया, महाद्वीपों में भी देखा जा सकता है। यह ग्रहण चन्द्रमा सामान्य रूप से देखा नहीं जा सकेगा। इसमें चन्द्रमा पर केवल छाया की स्थिति रहेगी। इसलिए इसमें किसी के लिए कोई भी सूतक के नियम लागू नहीं होंगे।

