ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर यानी NRC को लेकर मचे घमासान के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा ऐलान किया है कि मैंगलोर में हुई हिंसा में मारे गए दो प्रदर्शनकारियों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
इस दौरान मामता ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, सिर्फ बीजेपी के राज में पुलिस फायरिंग में लोग मारे जा रहे हैं। अगर आप किसी को कुछ देना चाहते हैं, तो रोटी-कपड़ा-मकान दीजिए।


