ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘दबंग’ पार्ट वन में आइटम सॉंग करने के बाद एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा काफी फेमस हो चुकी हैं।
अरबाज खान ने दबंग सीरीज की दोनों फिल्मों को प्रोडयूस किया था। अब ‘दबंग पार्ट 3’ का हिस्सा न होने को लेकर मलाइका ने कहा कि, फिल्म दबंग 3 से कोई संबंध नहीं है। वे अब इससे अलग है चुकी हैं। आगे कहा कि, इस फिल्म से जुड़े सभी लोग आगे बढ़ चुके हैं। मैं उन सभी लोगों को ऑल द बेस्ट बोलना चाहती हूं।

अपने करियर की बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि, भविष्य में मैं एक शॉर्ट फिल्म प्रोड्यूस करने के बारे में सोच रही हूं। मैं अपने आइडिया को आगे ले जाने के लिए समय ले रही हूं। दरअसल, यह मेरी जिंदगी का बेस्ट टाइम है।

