ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में नशे की जड़ें दिन-प्रतिजिन मजबूत होती जा रही हैं। एंटी नॉरकोटिक्स सैल ने फतेहाबाद के गांव बड़ोपल के समीप एक एएसआई के बेटे को 18 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

युवक की पहचान गांव बड़ोपल निवासी विनोद के रुप में हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नशा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
दरअसल, एंटी नॉरकोटिक्स सैल के इंचार्ज सुरेंद्र सिंधु की टीम गांव बड़ोपल के पास देर रात को गश्त कर रही थी । इस दौरान विनोद स्कूटी पर आ रहा था। टीम को देखकर उसने स्कूटी घुमा दी और वहां से भाग गया। शक के आधार पर टीम ने उसका पीछा किया और पकड़ लिया। जब तलाशी ली गई तो उसके पास से 18 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी के पिता एएसआई के पद पर हिसार में कार्यरत हैं।

