ऑनलाइन डेस्क/ लिविंग इंडिया न्यूज: अपने रिलेशनशिप को लेकर लंबे समय से कॉन्ट्रोवर्सी में रहने के बाद मलाइका अरोड़ा ने आखिरकार अपने रिश्ते का खुलासा कर ही दिया। जी हां, मलाइका ने बुधवार को अर्जुन के बर्थ डे पर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में दोनों एक दूसरे के बेहद करीब हाथों में हाथ डालकर दिखाई दे रहे हैं। साथ ही मलाइका ने कैप्शन में अपने प्यार का इजहार करते लिखा है…
https://www.instagram.com/p/BzLhmO-BuLJ/?utm_source=ig_web_copy_link
आपको बता दें, मलाइका इन दिनों अर्जुन के बर्थडे के सिलसिले में उनके साथ छुट्टियों पर गई हैं। वहीं उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रैंड के बर्थडे पर यह पोस्ट करे अपने फैन्स को खुशखबरी दी है।
दरअसल, काफी समय से ये दोनों सेलिब्रिटीज एक दूसरे के साथ डिनर डेट, पार्टीज़ में एक दूसरे के साथ स्पॉट हो चुके हैं। सभी को इनके रिलेशनशिप के ओपन होने का इंतजार था। अर्जुन के बर्थडे पर चुप्पी तोड़ते हुए मलाइका ने अपने रिलेशनशिप को स्वीकार लिया है।

