चंडीगढ़, 16 नवंबर
चंडीगढ़ के सेक्टर-8 में लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। सेक्टर-8 के कोठी नंबर 1124 के फर्स्ट फ्लोर पर रहने वाली 38 वर्षीय किरण को घर में काम करने वाली नेपाली मूल की कुक ने कथित तौर पर खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद आरोपी महिला घर से लाखों रुपये के गहने और नकदी लेकर फरार हो गई।
बेहोश कर गहने-नकदी लेकर भागी नौकरानी
मिली जानकारी के अनुसार, किरण ने कुछ दिन पहले ही खाना बनाने के लिए नेपाली मूल की महिला को काम पर रखा था। रविवार की शाम महिला कुक ने कथित तौर पर खाने में जहरीला पदार्थ मिला दिया। खाना खाने के बाद किरण बेहोश हो गईं। इसी का फायदा उठाकर आरोपी घर में रखे कीमती गहने और नकदी लेकर फरार हो गई।
फरार कुक की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस फरार महिला कुक की तलाश कर रही है।गौरतलब है कि इससे पहले चंडीगढ़ के सेक्टर-28 में भी कुक द्वारा इसी तरह की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया था।
अन्य खबरें जानें –
‘ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ’ਤੇ ਵਾਰ’ ਮੁਹਿੰਮ ਦਾ 298ਵਾਂ ਦਿਨ: ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 580 ਥਾਈਂ ਛਾਪੇਮਾਰੀ; 215 ਕਾਬੂ



