नेपाल, 3 अक्तूबर
नेपाल में नवलपरासी में बड़ा सड़क दर्दनाक हादसा हो गया। नवलपरासी में यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। जिसके चलते 6 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। नेपाल पुलिस के अनुसार यह हादसा बिनयी त्रिवेणी गांवपालिका-2 के दौन्ने इलाके में मोड के पास हुआ।
ब्रेक फेल होने के कारण हुआ हादसा
यात्रियों से भरी बस नेपालगंज से काठमांडू जा रही थी। अचानक बस का ब्रेक फेल होने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया। बस में कुल 18 यात्री सवार थे, जिनमें से 2 सकुशल बच गए।बताया जा रहा है कि हादसा सुबह 3.45 बजे हुआ।
घायलों का इलाज जारी
प्रशासन द्वारा घायलों को प्रांतीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर घायल है।जिसे चितवन के न्यू मेडिकल अस्पताल में रेफर किया गया है।
अन्य खबरें जानें –
Andhra Pradesh; तिरुपति में फार्मा कंपनी में फटा बॉयलर, 5 लोगों की मौत औऱ 10 लोग घायल



