तिरूपति, 3अक्तूबर
आंध्र प्रदेश के तिरूपति जिले में श्री सिटी इंडस्ट्रियल एरिया में एक हेल्थकेयर फार्मास्युटिकल कंपनी में बॉयलर फट गया। बॉयलर फटने से फैक्ट्री की चादरें उड़ गई और आग लग गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।घायल लोगों को तिरूपति के अस्पताल के भर्ती करवाया गया है.जहां उनका इलाज जारी है।
बॉयलर फटने से हुआ धमाका
जिस समय फैक्ट्री मे धमाका हुआ उस समय फैक्ट्री में रोज की तरह काम हो रहा था, तभी अचानक से बॉयलर में तेज आवाज के साथ धमाका हुआ और पूरी फैक्ट्री में आग लग गई।आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची औऱ बचाव कार्य शुरू किया।
पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी
अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि बॉयलर में धमाके किस वजह से हुआ। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जाएगी। जांच में पता चलेगा कि तकनीकी खराबी, सुरक्षा प्रणाली में कोई गड़बड़ी या किसी तरह की कोई चूक कैसे हुई।
CM ने जताया दुख
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चन्द्रबाबू नायडे ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। CM ने मृतकों के परिवार के प्रित संवेदनाए व्यक्त की है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
अन्य खबरें जानें –
हरजोत सिंह बैंस ने ‘दैनिक भास्कर’ के स्टेट एडिटर की माता के निधन पर दुख जताया



