KAPURTHALA में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सुल्तानपुर लोधी गोलीकांड का मुख्य शूटर गिरफ्तार, ग्लॉक पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस बरामद

कपूरथला, 31  जुलाई कपूरथला पुलिस को गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ शुरू की मुहिम के तहत विदेश में बैठे गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गा फूकीवाल गैंग…

कपूरथला

कपूरथला, 31  जुलाई

कपूरथला पुलिस को गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ शुरू की मुहिम के तहत विदेश में बैठे गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गा फूकीवाल गैंग का पर्दाफाश करते हुए सुल्तानपुर लोधी गोलीकांड में शामिल मुख्य शूटर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए शूटर से एक अत्याधुनिक ग्लॉक पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। इस मामले में अब तक कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

SP हरिंदर सिंह गिल ने बताया कि 1 नवंबर 2025 को गांव शाहजहांपुर (थाना सुल्तानपुर लोधी) में दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने हरजिंदर सिंह पर जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं। इस संबंध में थाना सुल्तानपुर लोधी में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान इस वारदात में कुल 12 आरोपियों को नामजद किया गया था, जिसकी मुख्य साजिश विदेश में बैठे जग्गा फूकीवाल ने रची थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए SP हरिंदर सिंह गिल और ASP सुल्तानपुर लोधी धीरेंद्र वर्मा की निगरानी में CIA कपूरथला इंचार्ज SI रमन कुमार और थाना मुख्य अफसर ASI दविंदरपाल पर आधारित टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य शूटर हरविंदपाल मट्टू उर्फ इंदू निवासी तलवंडी माधो, शाहकोट, जालंधर को 29 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से आस्ट्रिया मेड एक ग्लॉक पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

आरोपी हरविंदपाल पर पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं खन्ना और होशियारपुर में दर्ज हैं। इसके अलावा पुलिस टीम ने मानवीय और तकनीकी सूत्रों की मदद से वारदात की रेकी करने वाले मुख्य आरोपी बिक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की को 24 घंटे के भीतर पहले गिरफ्तार कर चुकी थी। इसके अलावा इस वारदात में शामिल अन्य शूटरों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने कहा कि गैंग के बाकी बचे सदस्यों को भी जल्द ही काबू करके सलाखों पीछे धकेला जाएगा।

 अन्य खबरे जानें-

KAPURTHALA के सुलतानपुर लोधी पुलिस ने डकैती गिरोह का किया भंडाफोड़, पिस्टल, दातर और मोटरसाइकिल , 2 जिंदा कारतूस बरामद,3 आरोपी गिरफ्तार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *