GURUGRAM पुलिस की घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई,13 बांग्लादेशी नागरिकों को किया डिपोर्ट, पुलिस की अपील- संदिग्ध विदेशी नागरिकों की सूचना 112 पर दें

गुरुग्राम, 17  जुलाई गुरुग्राम पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की…

गुरुग्राम
गुरुग्राम, 17  जुलाई

गुरुग्राम पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। अपराध शाखा सेक्टर-39 की टीम द्वारा पहचान किए गए 13 बांग्लादेशी नागरिकों को निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत उनके देश वापस भेजने यानी डिपोर्टेशन के लिए गुरुग्राम पुलिस की एस्कॉर्ट टीम नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना हो गई है।

गुरुग्राम पुलिस के एसीपी कि माने तो गुरुग्राम में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान और दस्तावेजों के सत्यापन के लिए विशेष चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान झुग्गी-झोपड़ियों, कॉलोनियों, किराए के मकानों, औद्योगिक क्षेत्रों और होटलों में रह रहे लोगों के दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। जिन व्यक्तियों के दस्तावेज संदिग्ध पाए जाते हैं या जो भारत में वैध रूप से रहने के प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाते, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

इसी अभियान के तहत अपराध शाखा सेक्टर-39 की टीम ने 13 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की थी, जो अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। यह टीम सभी 13 बांग्लादेशी नागरिकों को न्यू दिल्ली–मालदा टाउन एक्सप्रेस के माध्यम से पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन तक सुरक्षित पहुंचाएगी। वहां से निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के अनुसार उन्हें भारत-बांग्लादेश सीमा पर संबंधित अधिकारियों को सौंपा जाएगा।

अन्य खबरें जानें –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *