लुधियाना,28 अगस्त
लुधियाना के शिमलापुरी इलाके में एक परिवार के साथ कथित तौर पर गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने परिवार के साथ जमकर हंगामा किया और कथित तौर पर मारपीट व गुंडागर्दी की।पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई, जिसमें कथित तौर पर कुछ लोग परिवार के साथ विवाद करते और हंगामा करते नजर आ रहे हैं।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्होंने मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की, और पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित परिवार ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर उन्हें इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है।
अन्य खबरें जानें –



