भिवानी में भाजपा OBC मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनील इंजीनियर का जोरदार स्वागत, बोले- बूथ स्तर तक बढ़ाएं सक्रियता

भिवानी, 28 अगस्त भिवानी में भाजपा OBC मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील इंजीनियर के प्रथम आगमन पर जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों…

भिवानी

भिवानी, 28 अगस्त

भिवानी में भाजपा OBC मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील इंजीनियर के प्रथम आगमन पर जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल-मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा OBC मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव ने की। इस दौरान भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक विशेष रूप से मौजूद रहे।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी संगठनात्मक रणनीति तैयार करने और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।भाजपा OBC मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील इंजीनियर ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती का मंत्र देते हुए कहा कि किसी भी संगठन की असली ताकत उसके सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

सुनील इंजीनियर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएं। साथ ही, समाज के हर वर्ग के साथ निरंतर संवाद स्थापित करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाया जाए।

वहीं, भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसका अनुशासित और समर्पित कार्यकर्ता है।सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने और समाज के अंतिम व्यक्ति से लगातार संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने पार्टी के विभिन्न मोर्चों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि मोर्चे संगठन और जनता के बीच मजबूत सेतु का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आपसी तालमेल से भाजपा की विचारधारा और सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान और तेज किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान OBC मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सुनील इंजीनियर का स्वागत करते हुए संगठनात्मक विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा आगामी चुनावी और संगठनात्मक गतिविधियों में पूरी निष्ठा के साथ भाग लेने का संकल्प लिया।

 अन्य खबरें जानें –

लुधियाना में मामूली कहासुनी के बाद जमकर हुआ हंगामा, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *