नूंह में माण्डीखेड़ा बूचड़खाने पर बड़ी कार्रवाई, दूषित पानी और पशु अवशेष की शिकायत के बाद प्रदूषण बोर्ड ने किया सील

नूंह, 20 अगस्त हरियाणा के नूंह जिले में बूचड़खानों के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान इंजीनियर को बड़ी…

नूंह

नूंह, 20 अगस्त

हरियाणा के नूंह जिले में बूचड़खानों के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान इंजीनियर को बड़ी कामयाबी मिली है। विधायक की शिकायत के बाद हरियाणा स्टेट पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने माण्डीखेड़ा के पास जलालपुर गांव में संचालित फेयर एक्सपोर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बूचड़खाने को नियमों की खामियों के चलते सील कर दिया है।

विधायक मामन खान ने प्रेसवार्ता कर दावा किया कि इस बूचड़खाने को लेकर लंबे समय से ग्रामीणों की शिकायतें मिल रही थीं। ग्रामीणों का आरोप था कि यहां से निकलने वाले पशु अवशेष, मल-मूत्र और खून युक्त गंदा पानी खुले में बहाया जा रहा था। इससे आसपास के गांवों में दुर्गंध और प्रदूषण की समस्या पैदा हो रही थी।मामन खान के मुताबिक उन्होंने खुद मौके का निरीक्षण किया और मामले को गंभीरता से लेते हुए विधानसभा की प्रदूषण कमेटी के सामने उठाया।

इसके बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्रवाई में बूचड़खाने को सील कर दिया गया।विधायक ने कहा कि यह कार्रवाई किसी एक संस्थान तक सीमित नहीं रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य बूचड़खानों के खिलाफ भी वह आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने राजनीतिक दलों के नेताओं से भी अपील की कि बूचड़खानों के मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय मेवात के लोगों को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त वातावरण दिलाने के लिए एकजुट होकर काम करें।

फिलहाल फेयर एक्सपोर्ट बूचड़खाने पर सीलिंग की कार्रवाई के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। विधायक ने इसे ग्रामीणों की शिकायत और लगातार संघर्ष की जीत बताया है।

अन्य खबरें जानें –

कलायत में CIA की बड़ी कार्रवाई , दिल्ली से चोरी हुआ ट्रैक्टर व गाड़ी गांव खरक पांडवा के पास से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *