Shimla पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS मामले में आरोपी की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज, ठियोग से हुई थी 71 ग्राम अफीम बरामद

शिमला, 9 सितंबर शिमला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ आर्थिक मोर्चे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ठियोग के एक NDPS मामले में ₹1.64 करोड़…

शिमला Major action by Shimla Police: Assets worth ₹1.64 crore belonging to an accused in an NDPS case have been seized; 71 grams of opium had been recovered from Theog.

शिमला, 9 सितंबर

शिमला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ आर्थिक मोर्चे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ठियोग के एक NDPS मामले में ₹1.64 करोड़ से अधिक मूल्य की संपत्तियां सीज की हैं। पुलिस थाना ठियोग में 10 जून 2026 को दर्ज FIR संख्या 77/2026 के तहत आरोपी सोहन लाल उर्फ हैप्पी की रहीघाट स्थित नाई की दुकान से करीब 71 ग्राम अफीम बरामद की गई थी।

जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से ठियोग, कोटखाई, रोहड़ू और आसपास के क्षेत्रों में अफीम की अवैध तस्करी कर रहा था।मामले की वित्तीय जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगियों की संपत्तियों तथा आय के स्रोतों का विश्लेषण किया। जांच में एक आवासीय प्लॉट, कृषि भूमि, दो मंजिला दुकान, वाहन और बैंक व डाकघर खातों में जमा धनराशि समेत कुल ₹1.64 करोड़ की संपत्तियों की पहचान की गई।

पुलिस के अनुसार ये संपत्तियां प्रथम दृष्टया नशे के अवैध कारोबार से अर्जित आय से संबंधित पाई गईं, जिसके बाद इन्हें NDPS एक्ट के तहत सीज कर दिया गया। शिमला पुलिस ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक 12 NDPS मामलों में वित्तीय जांच के जरिए ₹8 करोड़ से अधिक की चल-अचल और वित्तीय संपत्तियां सीज की जा चुकी हैं।

पुलिस का कहना है कि अब कार्रवाई केवल नशे की बरामदगी और गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि नशे के कारोबार से अर्जित अवैध संपत्तियों पर भी सख्त प्रहार जारी रहेगा।

 अन्य खबरें जानें-

Bhagwant Mann Govt Extends Cleanliness Campaign 2.0 Till September 12 As Over 5,400 Grievances Resolved: Harjot Singh Bains

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *