गुरूग्राम, 9 सितंबर
गुरुग्राम के सेक्टर-5 इलाके में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण 2 साल की बच्ची की मौत का मामला सामने आया था। हादसा 7 सितंबर की रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच हुआ। पुलिस ने मामले में आरोपी चालक को काबू कर लिया है और उसके कब्जे से हादसे में इस्तेमाल गाड़ी भी बरामद की गई है।
दरअसल 2 वर्षीय बच्ची घर कर बाहर खेल रही थी। इसी दौरान एक गाड़ी चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बच्ची को चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-5 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 31 वर्षीय आरोपी जतिन, निवासी सेक्टर-5, गुरुग्राम को काबू किया।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने दोस्त के घर से वापस लौट रहा था।
शिकायतकर्ता का मकान गली के कॉर्नर पर है और बच्ची गली के कोने पर खेल रही थी। आरोपी के अनुसार, मोड़ लेते समय ड्राइवर साइड से स्पष्ट दिखाई नहीं देने के कारण गाड़ी बच्ची की चपेट में आ गई।बहरहाल पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हादसे में इस्तेमाल गाड़ी बरामद कर ली है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और पुलिस जांच कर रही है।
अन्य खबरें जानें-



