चंडीगढ़ में inDrive पर बड़ा एक्शन, 6 महीने के लिए एग्रीगेटर लाइसेंस निलंबित, कैब और बाइक टैक्सी सेवाएं बंद

  चंडीगढ़, 11 अगस्त चंडीगढ़ में राइड-शेयरिंग ऐप inDrive का इस्तेमाल करने वाले लोग अलर्ट हो जाए। राज्य परिवहन प्राधिकरण (STA)ने एम/एस इंडसिस्टम्स IT प्राइवेट…

चंडीगढ़

  चंडीगढ़, 11 अगस्त

चंडीगढ़ में राइड-शेयरिंग ऐप inDrive का इस्तेमाल करने वाले लोग अलर्ट हो जाए। राज्य परिवहन प्राधिकरण (STA)ने एम/एस इंडसिस्टम्स IT प्राइवेट लिमिटेड (inDrive) पर बड़ा एक्शन किया है। कंपनी का एग्रीगेटर लाइसेंस 6 महीने के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

सेवाओं पर पूरी तरह रोक – राज्य परिवहन प्राधिकरण (STA)ने इनड्राइव कंपनी को चंडीगढ़ की सीमा में कैब और बाइक टैक्सी सेवाएं तुरंत बंद करने के निर्देश दिए हैं।

ड्राइवरों और वाहन मालिकों के लिए चेतावनी

inDrive से जुड़े सभी कैब और बाइक टैक्सी चालकों को ऐप के जरिए राइड बुकिंग स्वीकार न करने और सेवाएं तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई

यदि कोई ड्राइवर नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो वाहन का चालान किया जाएगा और उसे जब्त कर लिया जाएगा।

यात्रियों के लिए सलाह

राज्य परिवहन प्राधिकरण ने आम लोगों को असुविधा से बचने के लिए inDrive ऐप से राइड बुक न करने की सलाह दी है। यात्रियों से STA में पंजीकृत अन्य वैकल्पिक ऐप आधारित कैब सेवाओं का इस्तेमाल करने की अपील की गई है।

 अन्य खबरें जानें –

फरीदाबाद में हजारों समर्थकों के साथ खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने निकाली पांच किलोमीटर तक तिरंगा यात्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *