फरीदाबाद में हजारों समर्थकों के साथ खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने निकाली पांच किलोमीटर तक तिरंगा यात्रा

फरीदाबाद, 11 अगस्त फरीदाबाद में देशभक्ति के जज्बे और वीर सैनिकों के सम्मान में हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने आज अपनी…

फरीदाबाद

फरीदाबाद, 11 अगस्त

फरीदाबाद में देशभक्ति के जज्बे और वीर सैनिकों के सम्मान में हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने आज अपनी विधानसभा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। करीब पांच किलोमीटर लंबी इस यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया।यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।

बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ-साथ 70 से 80 वर्ष की उम्र के बुजुर्गों ने भी उत्साह के साथ पैदल चलकर तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया।इस मौके पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि देश के वीर सैनिक दिन-रात हमारी सीमाओं की रक्षा करते हैं। उनकी बहादुरी और त्याग के कारण ही आज देशवासी सुरक्षित माहौल में अपना जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीर जवानों के सम्मान और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना हम सभी का कर्तव्य है।

करीब पांच किलोमीटर तक चली इस तिरंगा यात्रा में हजारों लोगों की भागीदारी ने देशभक्ति का संदेश दिया। हाथों में लहराते तिरंगे और लोगों के उत्साह ने पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

 अन्य खबरें जानें –

जुलाना में 80 फीट तिरंगे के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा, स्कूली छात्रों व पूर्व सैनिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *