CHAMBA -भरमौर मार्ग पर हुआ बड़ा हादसा, निजी बस पर गिरे पहाड़ी से पत्थर, एक व्यक्ति की मौत, चार लोग घायल

चंबा  5 जुलाई रविवार सुबह चंबा-भरमौर मार्ग पर गैहरा के समीप एक दर्दनाक हादसा हो गया। चौरासी परिसर में आयोजित शिवा नुआला कार्यक्रम से एक…

चंबा

चंबा  5 जुलाई

रविवार सुबह चंबा-भरमौर मार्ग पर गैहरा के समीप एक दर्दनाक हादसा हो गया। चौरासी परिसर में आयोजित शिवा नुआला कार्यक्रम से एक निजी लौट रही थी। सुबह करीब आठ बजे गैहरा के नजदीक बस गुजर रही थी, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरकर बस से टकरा गए।हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।

घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची । पुलिस हादसे के कारणों और अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही है। एसपी चंबा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। मृतक और घायलों की पहचान तथा हादसे से संबंधित अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

अन्य खबरें जाने

MUMBAI में बारिश से हाहाकार, कईं उड़ाने हुई प्रभावित, केरल में ऑरेंज अलर्ट जारी , IMD ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *