पंचकूला में नौकरानी ने की अपनी मालकिन की हत्या, चोरी के गहनों के बारे में पूछने गई थी महिला, शव घर की छत पर छिपाया

पंचकूला, 4 अगस्त पंचकूला के सेक्टर-21 से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कथित…

पंचकूला

पंचकूला, 4 अगस्त

पंचकूला के सेक्टर-21 से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कथित तौर पर उनकी ही नौकरानी ने अपने पति और बेटे के साथ मिलकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घर की छत पर छिपा दिया गया।

जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग महिला के घर से ज्वेलरी गायब होने के बाद करीब 10 साल पुरानी नौकरानी से पूछताछ की गई थी। इसी बात से नाराज़ होकर नौकरानी ने अपने पति और बेटे के साथ मिलकर महिला की हत्या कर दी। आरोप है कि हत्या के बाद शव को घर की छत पर छिपा दिया गया। करीब तीन दिन बाद घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छत से शव बरामद किया और जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने नौकरानी, उसके पति और बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और हत्या के पीछे की पूरी साजिश का पता लगाया जा रहा है।इस सनसनीखेज हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

मृतक महिला का नाम नीरा मेहता है। जिसकी उम्र 71 साल बताई जा रही है। जो पंचकूला के सेक्टर 21 के 366 नबर में अपनी पति के साथ रह रही थी। जिनके तीन बच्चे विदेश में रह रहे है। उनकी नौकरानी मकान नबर 483 में रहती है।नौकरानी ने महिला की हत्या कर शव शव तीसरी मंजिल पर छुपा दिया था।पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 अन्य खबरें जानें-

ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ‘ਤੇ ਵਾਰ ਦਾ 195ਵਾਂ ਦਿਨ: ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 613 ਥਾਈਂ ਛਾਪੇਮਾਰੀ; 400 ਕਾਬੂ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *