ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- महाराष्ट्र विधान सभा की सीटों के लिए लगातार गड़ना जारी है। विधानसभा के चुनावो के लिए शुरूआती रुझानों से अब तक शिवसेना और बीजेपी की गठबंधन वाली सरकार सब से आगे चल रही है। बता दें कि महाराष्ट्र में 61.13 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किये थे। महाराष्ट्र में सीएम पद के लिए प्रमुख उम्मीदवार देवेंद्र फडणवीस, आदित्य ठाकरे, चंद्रकांत पाटिल, पृथ्वीराज चव्हाण, अशोक चव्हाण, पंकजा मुंडे, अजीत रावत, छगन भुजबल में मुकाबला है।
इसी बीच महाराष्ट्र विधान सभा के चुनावो की गणना में आगे चलने वाली शिवसेना ने आदित्य ठाकरे के लिए सीएम पद के लिए दावा किया है। अब देखना यह होगा कि यह दावा पूरा होगा या नहीं। खैर इस का फैसला गुरूवार शाम तक ही हो जायेगा । बता दें महाराष्ट्र विधान सभा की कुल 288 सीटों में से 245 सीटो पर बहुमत होगी और सुबह 8 बजे से चल रही मतगणना के आंकड़ो में अब तक भाजपा-शिवसेना की गठबंधन सरकार लगातार आगे चल रही है।

