ऑनलाइन डेस्क/लिविंंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में मतगणना जारी है। वहीं अभी तक किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, जेजेपी प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने कल यानि 25 अक्तूबर को दिल्ली में पार्टी कार्यकारणी की बैठक बुलाई है। इस बैठक में तय होगा कि जेजेपी, बीजेपी या कांग्रेस में किसे समर्थन देगी। साथ ही नई सरकार के लिए जेजेपी के रुख को भी तय किया जाएगा।
