देशभर में आज धूमधाम से मनाई जा रही महाशिवरात्रि, पीेएम ने ट्वीट कर दी बधाई !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: देशभर में महाशिवरात्रि का त्यौहार बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसके चलते मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: देशभर में महाशिवरात्रि का त्यौहार बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसके चलते मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है और सभी लोग मंदिर में जाकर शिव की पूजा कर रहे है।

shivratri

बता दें कि महाशिवरात्रि पर 12 ज्योतिर्लिंग पर विशेष पूजा की जाती है। वहीं पंजाब हरियाणा में भी शिव भक्तों ने पूरी आस्था और उत्साह के साथ शिव मंदिर जाकर जलाभिषेक किया।

shivratri 1

आज पूरा देश हर-हर माहादेव के जयकारों से गूज रहा है। शिव के प्रति लोगों की आस्था इतनी अधिक है कि इस त्यौहार के लिए भक्त हरिद्वार से कावड़ में जल लाकर शिवलिंग पर चढ़ाते है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर सभी को शिवारात्रि के पावन अवसर की बधाई दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *