महानायक के गांव में ही नहीं है ‘शौचालय’

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: देश में सफाई के लिए जागरूक करने वाले अमिताभ बच्चन के गांव जद्दी में एक भी टॉयलेट नहीं है। जिस कारण गांव की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: देश में सफाई के लिए जागरूक करने वाले अमिताभ बच्चन के गांव जद्दी में एक भी टॉयलेट नहीं है। जिस कारण गांव की औरतें और पुरूष शौच के लिए बाहर जाते है। यूपी के प्रतापगढ़ बाबूपट्टी गांव में अमिताभ का जद्दी गांव है।

Amitabh Bachchan

इस गांव में इतनी गंदगी है कि लोगों का रहना मुश्किल हुआ पड़ा है। लोगों ने कई बार अधिकारियों से टॉयलेट बनाने की मांग की है पर आज तक कुछ भी नहीं हो सका है। जानकारी अनुसार गांव में कुल 218 परिवार रहते है पर इस गांव में एक भी टॉयलेट नहीं है।

village

स्वच्छ भारत मुहिम के अधिन 48 टॉयलेट बनाने के लिए मंजूर किए गए थे। इसके बावजूद भी इस गांव में एक भी टॉयलेट नहीं बनाया गया। यह गांव भले ही अमिताभ बच्चन का कहा जा रहा है पर यहां पर किसी भी तरह की कोई सुविधा नहीं है। इस गांव में बनी सड़को की हालत भी बहुत बुरी है। बारिश के मौसम में जगह जगह पानी भर जाता है। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन कभी भी अपने गांव में नहीं गए है।

village 1

जया बच्चन ने इस गांव की स्थिति को सुधारने की जिम्मेदारी ली थी। इसके लिए वो गांव में भी आई थी पर उसके बाद वो कभी भी गांव वापिस लौट कर नहीं आई और ना ही गांव का कोई सुधार किया।

Jaya Bhaduri Bachchan

गांव में लाईब्रेरी तो बनवाई गई पर इस लाईब्रेरी के लिए एक भी पुस्तक नहीं मंगवाई गई। फिलहाल प्रतापगढ़ के डीएम ने कहा है कि जल्द ही इस गांव में टॉयलेट बनाया जाएगा और इस गांव की स्थिति को सुधारी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *