ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना में शास्त्री नगर के फुल्लांवाल में आठ साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई I बच्चे की उम्र 8 साल बताई जा रही है। इस हादसे की जानकारी देते हुए पिता ने बताया कि उसका बेटा सरकारी स्कूल में पहली क्लास में पढ़ता था। उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर को जब वह स्कूल से घर आया तो काफी घबराया हुआ था। तो वहीं बच्चे की मां ने आरोप लगाया और उसने बताया स्कूल में टीचर ने उसे डंडों से पीटा है। वह पूरा दिन डरा रहा, तो वहीं रविवार तड़के अचानक उसके मुंह से झाग निकलना शुरु हो गई और घर वाले उसे सिंविल अस्पताल ले गए जहा उसकी मौत हो गयी I फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर 174 की धारा लगाकर कारवाई शुरु कर दी है I
> स्कूल में 8 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत
> परिजनों का टीचर पर बेरहमी से पीटने का आरोप
