लुधियाना : केंद्रीय जेल ताजपुर रोड में एक सर्च अभियान चलाया गया जिसमें तकरीबन 400 पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया यह खास तौर पर डीआईजी की हिदायत पर किया गया यह सर्च अभियान तक़रीबन 4 घंटे चला जिसके बारे में जानकारी देते हुए जेल सुपरिंटेंडेंट SP खन्ना ने बताया कि हमारी जेल में तकरीबन 3200 कैदी है और 200 अंडर ट्रायल है।

जेल प्रशासन ने लुधियाना की पुलिस के साथ मिलकर यह एक सांझा सर्च अभियान किया गया जिसमें जेल के अंदर पूरी तरह से चेकिंग की गई जिसमें कैदियों से दो मोबाइल मिले हैं यह दोनों मोबाइल सिंपल मोबाइल हैं कोई Android फोन नहीं है।
इतना ही नहीं जेल सुप्रिडेंट एसपी खन्ना ने बताया कि अब यह सर्च अभियान लगातार जारी रहेगा और उन्होंने ये भी कहा कि लुधियाना पुलिस कमीश्नर की तरफ से हमें एक ख़ास सहयोग प्राप्त है जिसकी वजह से हम यह सर्च अभियान करते रहेंगे।यह सर्च अभियान सनी डोडा नामक कैदी द्वारा सोशल मिडिया पर फोटो अपडेट करने के बाद किया गया।

