ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना: बात पांच साल पहले की है जहाँ लुधियाना जोधेवाल बस्ती इलाके में हैप्पी बर्थडे मना रहा 21 साल का सुखविंदर नामक युवक का मर्डर किया गया था ! उसका क़त्ल करने बाले 3 आरोपियों को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई ! जिला एडिशन सेशन जज वरिंदर अग्रवाल की अदालत ने युवक का क़त्ल करने बाले हर एक दोषी पर 1 लाख 500 रूपये जुर्माना भी किया जिसके तहत 2 साल एक महीने की अतिरिक्त सजा भी काटनी होगी !
इस मामले में 2012 में 20 मार्च को थाना बस्ती जोधेवाल में गुरजिंदर सिंह ने पर्चा दर्ज कराया था ! जिसके मुताबिक गुरजिंदर के 21 साल के बेटे सुखविंदर सिंह का उसी दिन बर्थडे था ! शाम को घर में पार्टी थी, तभी किसी ने आवाज दी और वह घर के बाहर चला गया ! थोड़ी देर बीत जाने के बाद उसका छोटा भाई उसको वापिस बुलाने के लिए बाहर आया तो देखा की चार युवक खड़े थे उनमे से मंजीत उर्फ़ सन्नी कोमल को पहचाना बाकि 2 पहचान में नहीं आये ! चारों युवक सुखविंदर को गली के एक मोड़ के पास ले गए ! अचानक सन्नी ने पीछे से रोड निकाल कर उसके सर पर कई वार कर दिए जिसके बाद सुखविंदर सिंह गंभीर जख्मी हो गया ! यह देखकर उसका छोटा भाई सुमित बचाने आया तो उस पर भी हमला कर दिया जिससे वो भी जख्मी हो गया जिसके बाद सुमित ने शोर मचाना शुरू कर दिया तो हमलावर वहां से फरार हो गए ! गंभीर रूप से जख्मी सुखबिंदर की अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गयी ! दो हमलावरों की बाद में पहचान कर नामजद कराए !
