सिरसा डेरे में लोगों को दफनाकर ऊपर लगा दिया पेड़, बलात्कारी बाबा के खौफनाक सच का सामने आया सबूत!

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बलात्कार के आरोप में जेल में बंद डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर संगीन आरोप लगते जा रहे हैं। एक आरोप…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बलात्कार के आरोप में जेल में बंद डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर संगीन आरोप लगते जा रहे हैं। एक आरोप यह भी है कि जो शख्स बाबा के राज जानता था, उसकी हत्या करके उसके शव को जमीन में दफना दिया जाता था। हैरानी की बात यह है कि बलात्कारी बाबा पर्यावरण बचाओ मुहिम के नाम पर जमीन में दफनाए गए शव पर पेड़ लगवा देता था। ऐसे संगीन आरोप लगने के बाद लोगों ने सिरसा थाने में डेरा सच्चा सौदा से गायब हुए लोगों की गुमशुदी की रिपोर्ट लिखवानी शुरू कर दी है। अब पुलिस थाने वे लोग पहुंच रहे हैं, जिनके परिवार के सदस्य डेरा सच्चा सौदा में रहते हुए गायब हुए हैं।

एक सप्ताह के दौरान थाने में 21 शिकायतें

डेरे में शव दफनाने के आरोप लगने के एक सप्ताह बाद सिरसा थाने में गुमशुदगी से जुड़े 21 शिकायतें दर्ज कराई गई है। परिजनों का पुलिस को दिए गए शिकायतों में आरोप है कि उनके घर के सदस्य डेरा सच्चा सौदा से अचानक गायब हुए हैं। उनके बारे में डेरा सच्चा सौदा के लोग कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं। अब तक वे उन्हें डेरा सच्चा सौदा में ही समझकर खामोश बैठे थे। मगर जब डेरा सच्चा सौदा में संगत नहीं रही। सभी लोग अपने-अपने घरों में चले गए। उसके बाद भी उनके परिवार के लोग घर नहीं पहुंचें तो उनको चिंता हुई। उन्हें आशंका है कि कहीं उनके साथ डेरा के लोगों ने कोई अनहोनी तो नहीं कर दी है।

शिकायतों की गहनता से होगी जांच : DGP

सिरसा पुलिस के सामने आ रही शिकायतों को लेकर हरियाणा के DGP बीएस संधू का कहना है कि डेरे के खिलाफ जो भी शिकायतें सामने आएंगी, उसकी गहनता से जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ सिरसा SP अश्विन शैणवी ने बताया कि पुलिस के पास डेरे से गायब हुए लोगों की लगातार शिकायतें आ रही थी। पुलिस को अभी तक 21 लोगों के गायब होने की शिकायत मिली है। उनमें अधिकतर मामलों में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है। डेरा से गायब हुए लोगों के मामले की जांच करने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया है। पुलिस का प्रयास है कि लापता लोगों का सुराग लगाया जाए।

डेरा से गायब हुए लोगों के नाम

  • डेरा से वर्ष 2008 में गायब हुआ था अंबाला सिटी का 45 वर्ष का राजीव अग्रवाल।
  • 2008 से गायब है शहदाब। डेरा प्रमुख के काफिले के आगे लेटता दिखा था परिजनों को।
  • चरखी दादरी थाने के गांव तिवाला की 22 वर्षीय रेनू भी डेरा से गायब है। हालांकि वह डेरे में ही है।
  • अंबाला केंट का 32 वर्षीय सोनू उर्फ टेकचंद 2012 से गायब।
  • नेपाल निवासी 70 वर्षीय अमल प्रसाद भी 2014 से लापता।
  • 62 वर्षीय मोहन लाल पुत्र 2016 से गायब।
  • घड़साना मंडी की 27 साल की छिंद्रपाल कौर 2012 से लापता।
  • पंजाब के मानसा जिले के बरेटा गांव का 32 वर्षीय सतपाल 2013 से गुमशुदा।
  • कैथल के 21 साल का अर्जुन 2014 में गायब।
  • यमुनानगर के छाप्पर के 17 साल का शिशपाल 2014 से लापता।
  • फतेहाबाद जिले के भिरडाना की 36 वर्षीय लाली 2011 में गायब।
  • हिसार के बरवाला की 26 साल की प्रियंका 2011 से गुमशुदा।
  • यमुनानगर के 50 वर्षीय ज्ञानचंद 2012 से गुम।
  • 2012 में अंबाला का 24 वर्षीय बिटू सिंह गायब।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *