लखनऊ : पुलिस की गाड़ियों में लगाई आग, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं CAA के खिलाफ लेफ्ट पार्टियों ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं CAA के खिलाफ लेफ्ट पार्टियों ने आज भारत बंद का आह्वान किया हैं,जिसके बाद बड़े प्रदर्शन को देखते हुए देश के कई हिस्सों में धारा 144 लगाई गई है। विरोध प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में भगवान दास रोड, धौलाकुआं समेत कुछ अन्य सड़कों को बंद किया गया है।

Fire in train

लखनऊ में हिंसक हुआ प्रदर्शन

नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने यहां पर पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया है। वहीं इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। वहीं अब पुलिस ने यहां प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया गया है।

Firing

5 बजे तक बंद मेट्रो स्टेशन

लखनऊ में प्रदर्शन को देखते हुए परिवर्तन चौक के पास केडी सिंह बाबू मेट्रो स्टेशन को शाम 5 बजे तक बंद रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *