सेल्फी के बहाने पत्नी को ले गया नहर के पास, फिर पति ने..

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जींद से एक बेहद की हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां गांव मदनपुर में एक पति अपनी पत्नी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जींद से एक बेहद की हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां गांव मदनपुर में एक पति अपनी पत्नी को सेल्फी के बहाने नहर के पास ले गया, फिर वहां से धक्का दे दिया। पीड़िता को करीब 150 मीटर दूर जाकर किसी ने निकाला। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस को अपने पति के खिलाफ शिकायत दी है।

पीड़िता मदनपुर गांव में बयाही गई है और दिल्ली की रहने वाली है। पीड़िता पूनम का आरोप है कि उसकी शादी पिछले साल ही जींद के अमित के साथ हुई थी। आज वो दोनों बनभौरी माता के मंदिर में माथा टेकने के लिए गए थे, लेकिन आते वक्त पति ने नहर के पास फोटो खिंचवाने के लिए बाइक रोक ली।

पीड़िता का आरोप है कि पति ने उसको भी नहर के किनारे सेल्फी लेने के लिए कहा, जिसके बाद वो जैसे ही अपने पति के साथ सेल्फी के लिए नहर के किनारे गई तो पति ने उसे नहर में धक्का दे दिया। पीड़िता का कहना है कि धक्का देने के बाद आरोपी पति अमित वहां से फरार हो गया। करीब 150 मीटर की दूरी पर जाकर किसी राहगीर ने महिला को डूबते हुए देखा और नहर से निकाला।

woman drown

मामले के जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि विवाहिता पूनम की शिकायत पर उसके पति अमित के खिलाफ हत्या करने के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में अमित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल इस मामले में अमित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *