ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अगर आप भी जाती है घर से बाहर तो खबर आप के लिए बेहद खास है। घर से बाहर जाने वाली महिलाएं हो जाएं सावधान क्योंकि आप से बातों ही बातों में अपने आप को विजिलेंस के स्पेशल स्टाफ का कर्मचारी बताकर धोखे से कब आपके हाथों से सोने के कंगन लेकर आपको नकली कंगन थमा कर फरार हो जाएंगे आपको पता ही नही लगेगा।
यमुनानगर के गोबिंद पूरी रोड पर एक ऐसा मामला सामने आया है । जहां दो युवकों ने एक स्कूल से आ रही एक महिला को अपना परिचय विजिलेंस के स्पेशल स्टाफ के कर्मचारी बताते हुए उसके कंगन उतरवा लिए ओर उसे नकली कंगन थमा कर फरार हो गए।
वहीं पुलिस को जब इस घटना की सूचना मिली तो पुलिस ने घटना स्थल के आसपास ओर बाजार में लगे अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज खंगाल रही है जिससे वारदात को अंजाम देने वाले युवकों की पहचान हो सके।
कामकाजी महिलाओं के लिए खास खबर
ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अगर आप भी जाती है घर से बाहर तो खबर आप के लिए बेहद खास है। घर से बाहर जाने वाली महिलाएं…
