ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में चुनावी मोड़ में आ चुकी भारतीय जनता पार्टी अभी भी चुनावी रंग में रगंती नजर नहीं आ रही है। यहीं कारण है कि आमतौर पर चुनाव से पहले जनता से किए वादे पूरे करने की बजाए बीजेपी के नेता या फिर ये कहें की खुद सीएम साहब अपने किए वादों को पूरा करने की बजाए उसे याद दिलाने वाले व्यक्ति को सरेआम फटकार लगा रहे है।
https://www.youtube.com/watch?v=mtDbpQBq0bg&feature=youtu.be
हरियाणा में मनोहर सरकार बनने के बाद करनाल के रामनगर निवासी एक परिवार का सड़क हादसा हो गया। हादसे में परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। इस पर सांत्वना देने के लिए सीएम मनोहर लाल रामनगर में पीड़ित परिवार के घर गए। उस दौरान सीएम ने परिवार में बचे युवक को नौकरी और घायल का इलाज कराने की बात कही, लेकिन चार साल होने के बाद भी सरकार की ओर से पीड़ित को कोई नौकरी नहीं दी गई। करनाल पहुंचे सीएम मनोहर से मिलकर जब युवक ने उन्हें उनका वादा याद दिलाया तो सीएम ने उसके लिए नौकरी न होने की बात कहकर खुद कमाओं और खाओं की नसीहत दे डाली।
पीड़ित युवक ने बताया कि उसके पास सीएम साहब की नौकरी देने वाली बात की वीडियो भी है, लेकिन अब वो अपनी बात से मुकर रहे है। गौरतलब है कि राम नगर के एक परिवार के चार लोगों की हादसे में मौत हो गई थी। उस समय सीएम मनोहर लाल ने नौकरी देने की बात कही थी, लेकिन अब वो नौकरी की मांग करने पर उसे सांत्वना और आश्वासन देने के स्थान पर उल्टा फटकार लगा रहे है। अब सीएम साहब को समझना होगा कि जब वो जनता के सामने कोई वादा करते है तो उसे पूरा भी करना होता है, नहीं तो जनता आने वाले चुनाव में अपना हिसाब चुकता कर देगी।
