नंगल में कंपनी ने विज्ञापन देकर लोगों को लूटा !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नंगल शहर में लूट का एक अनोखा ही मामला सामने आया है। जहां पर कंपनी ने लोगों को विज्ञापन देकर आमदनी बढ़ाने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नंगल शहर में लूट का एक अनोखा ही मामला सामने आया है। जहां पर कंपनी ने लोगों को विज्ञापन देकर आमदनी बढ़ाने के बारे में बताया। इस को पूरे शहर में इस तरह से प्रचार किया कि भोले-भाले लोग उनके झांसे में आ गए।

shop

मिली जानकारी अनुसार लोगों का कहना है कि कंपनी की तरफ से बताया गया था कि उन्हें अपने मोबाइल पर एक ऐप डाउनलोड करने को कहा फिर इस एप से लगभग रोज 100 के करीब मैसेज करने हैं जिसके एवज में उनको 3 महीने के बाद 5000 दिए जाएंगे लेकिन इस एप को डाउन करने के लिए उन्हें कंपनी को 3000 देने पड़ेंगे।

shop

उन्होंने बताया कि शुरू शुरू में कंपनी ने कुछ लोगों को पैसे दिए जिसके कारण उन्हें विश्वास हो जाए। पर इसके बाद काफी संख्या में लोगों के जुड़ने के बाद वो पैसे इक्कटा कर वहां से भाग गए। वहीं दूसरी तरफ पीड़ित लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करवाई है जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *