ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कोटकपूरा में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को गिरफ्तार किया है जिन्होने एक बुजुर्ग को ब्लैकमेल कर 2 लाख 70 हजार रूपए एेठे थे। पीड़ित का कहना है कि जगजीत सिंह उर्फ डीसी उसे अपनी दोस्त से मिलने के बहाने से मुक्तसर रोड कोटकपूरा पर बने बिजली घर के पीछे बने एक कमरे में ले गया। जहां मनप्रीत कौर नाम की महिला मौजूद थी। जिसके साथ उसने उसकी जान पहचान करवाई।
इसी दौरान पटेल नगर कोटकपूरा के रहने वाले आशू कुमार, कुलजिंदर सिंह उर्फ गोरा, छिंदर कौर उर्फ गुड्डी वहां आ धमके और शोर मचाने लगे। इतना ही नहीं उसको धक्के भी मारे और उसका मोटरसाइकिल की चाबी भी छीन ली। इतना ही नहीं महिला के साथ छेड़खानी के मामले में फंसाने का डर भी दिखाने लगा।
फिर उन्होंने 80 हजार रुपए ले लिए। इसके बाद भी वो उसे ब्लैकमेल कर पैसे मांगते रहे। वहीं अब मामले की जानकारी पीड़ित ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


