ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में बदमाशों के हौंसले काफी बुलंद हो चुके है क्योकि वो बिना किसी के डर के बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला गुरू नगरी अमृतसर से सामने आया है जहां पर हथियारों के बल पर करोड़ो की चोरी की गई है।
मिली जानकारी अनुसार दो चोर गुरू बाजार की एक ज्वैलरी की दुकान में ग्राहक बन कर आए उसके बाद तीन और चोर दुकान में दाखिल हुए इसके बाद चोरों ने करोड़ो रूपये गहने लेकर फरार हो गए। इतना ही नही चोर दुकान में लगे सीसीटीवी के डीवीआर को भी उखाड़ कर ले गए।
पर दूसरी दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज जरीए चोरों के आने जाने का पता चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।


