ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रेवाड़ी में CBSE टॉपर के साथ हुआ गैंगरेप का मामला काफी गर्माया हुआ है। मिली जानकारी अनुसार गैंगरेप पीड़िता के परिवार ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाए है। साथ ही परिजनों ने 2 लाख रूपये का चैक भी वापिस कर दिया है।
साथ ही पीड़िता के परिजनों का कहा है कि उनको चेक नहीं इंसाफ चाहिए। गौरतलब है कि सीएम मनोहर लाल खट्टर ने लड़कियों की सुरक्षा के लिए कई पुख्ता कदम उठाए इसके बावजुद भी वहां पर लड़किया सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में CBSE टॉपर रह चुकी छात्रा के साथ कुछ लोगों ने महागैंगरेप किया।
बताया जा रहा है कि छात्रा के साथ गैगरेप करने वाले करीब दर्जन यानि 12 लोग थे। जिन्होने एक छात्रा के साथ दरिंदगी की। इस मामले के बाद हरियाणा सरकार पर सवाल उठ रहे है आखिर किस तरह से बढ़ेगी बेटियां और पढ़ेगी बेटियां। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।


