ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- लोकतंत्र के महापर्व को लेकर रविवार को हरियाणा की सभी दस सीटों पर मतदान हुआ | जिसमें युवाओं, महिलाओं समेत बुजुर्गों ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और मत का इस्तेमाल कर उम्मीदवारों की किस्मत पिटारे में बंद की |
लोकतंत्र के महापर्व और इस पर्व में कई रंग हैं | रंग भी ऐसे हैं कि कोई कोई पहली बार तो कोई लाठी सहारे मतदान करने के लिए उत्सुक है | लेकिन मत का इस्तेमाल जरुर करना है और खुशी हो भी क्यों ना क्योंकि ये लोकतंत्र का महापर्व है | देखिए 100 से ऊपर के बुजुर्ग किस तरह हिलते-ढुलते हाथों से मतदान करने पहुंचे |
तो वहीं सोनीपत में एक बुजुर्ग महिला व्हील चेयर के सहारे वोट करने पहुंची | वहीं दूसरी तरफ रोहतक में भी नेत्रहीन बुजुर्ग महिला ने मतदान किया तो वहीं बुजुर्ग मतदाता ने क्या कुछ कहा आप खुद ही सुन लीजिए
Watch Video
